क्या मैं यह काम कर सकता हूं,
यदि नहीं तो करने के लिए सोचा क्यों है।
क्या मेरे पास समय नहीं है,
यदि हां तो खाली बैठा क्यों है।
क्या मैं कुछ भी सोंच सकता हूं,
यदि हां तो कुछ अच्छा सोंचता क्यों नहीं है।
क्या मैं अच्छी सोंच को अमल कर सकता हूं,
यदि हां तो उस अच्छी सोंच को अमल करता क्यों नहीं है।
क्या मैं कुछ भी प्रयास से हासिल कर सकता हूं,
यदि हां तो प्रयास से उस चीज को हासिल कर लेता क्यों नहीं हैं।
क्या मैं आलसी हूं,
यदि नहीं तो आलस्य के बारे में सोचता क्यों है।
क्या मैं मेहनती हूं,
यदि हां तो मेहनत करता क्यों नहीं है।
क्या मैं जिद्दी हूं,
यदि हां तो उस जिद्दी पन का उपयोग अच्छे काम में करता क्यों नहीं है।
- दिल की आवाज़...✍️
